अंबेडकरनगर टांडा में बुजुर्ग ठेला चालक की मदद करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। सोमवार को टांडा कोतवाली की उपनिरीक्षक वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कश्मीरिया चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच ठेले पर सामान की बोरियां लादकर एक बुजुर्ग सड़क पर बने ब्रेकर को पार करने के लिए जोर लगा रहा था, लेकिन ठेले पर वजन ज्यादा होने के चलते वह ब्रेकर को पार करने में सफल नहीं हो पा रहा था।
पसीने से लथपथ बुजुर्ग सहायता के लिए आसपास मौजूद नागरिकों की तरफ देख रहा था। लेकिन बुजुर्ग की सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया। चेकिंग अभियान में लगे सिपाही मुबस्सिर मेंहदी की नजर अचानक बुजुर्ग पर पड़ी। वे दौड़कर उसके पास पहुंचे और पीछे से ठेले को धकेल कर ब्रेकर पार कराया। नागरिकों ने सिपाही के इस बेहतर कार्य की सराहना की है।