फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला में हुई मुफ्त जांच, मिलीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में सोमवार को एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों की मलेरिया, टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी चिकित्सकीय जांच नि:शुल्क होने के साथ ही मौके पर ही मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान मेले में पंजीकृत 535 लोगों ने इसमें प्रदत्त सुविधाओं का फायदा उठाया। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करने जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार आम जन समुदाय के हितों से जुड़े कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जगह जगह पर इस तरह के स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें