जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासिनी शबनम (22) पुत्री महबूब अली बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बनगांव निवासिनी बिंदू (20) पुत्री ओरीलाल को भी बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
इसी थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव की विद्यावती (38) पत्नी चिंतामणि मंगलवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। टांडा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की किताबुन्निशा (48) पत्नी पीर मोहम्मद को बुधवार सुबह शौच के लिए जाते समय सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।