फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फुटबॉल टीम का मंडलीय प्रतियोगिता में दबदबा

Fri, 01 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जीत की खुशी मनाते जिले के माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को अयोध्या के मकबरा स्थित स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया है। अंडर-17 बालक, अंडर-19 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर की टीम ने फाइनल में जीत हासिल की है।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मेजबान अयोध्या और अंबेडकरनगर के बीच खेला गया, जिसमें अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से अयोध्या को हरा दिया। अंबेडकरनगर की तरफ से रेहान और शेफान ने एक-एक गोल दागे। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर के मध्य हुआ, जिसमें शेर अली के एकमात्र गोल की बदौलत अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को मात दी है।
वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने बाराबंकी जिले की टीम हराकर फाइनल मुकाबला जीता। निर्धारित समय तक कोई गोल न होने पर पेनाल्टी शूटआउट में जिले की टीम ने बाजी मारी। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि जिले से गई सभी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें