फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बदलते मौसम के बीच जिले में डायरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को डायरिया से बचाव के टिप्स दे रही हैं। इसके अलावा चिकित्सकों ने भी अपील करते हुए कहा कि सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान देने पर ही डायरिया के प्रकोप को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कभी भीषण गर्मी तो कभी बूंदाबांदी के बीच डायरिया तेजी से जिले में फैल रहा है। मंगलवार को डायरिया की चपेट में आकर पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। वाजिदपुर के शकील (45), बनगांव के जगतनरायन (65), भीटी के संदीप (35), अन्नावां के शिवपूजन (55) व जौहरडीह के रामजियावन (62) को घरवालों ने उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें जगतनरायन की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस बीच सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि रोग से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। मसालेदार व तेलीय खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। ताजी सब्जियों का खाने में प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें