फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी सीता देवी (45) रविवार को सुबह शिवबाबा स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। बताया जाता है कि वाहन से उतरकर वह शिवबाबा के निकट सड़क पार कर रही थी, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी संदीप कुमार (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला निवासी शंखलाल (65) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी अंकित कुमार (45) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी निवासी रामानंद (36) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें