फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी गोविंद कुमार (35) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी मोहम्मद अकील (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी गंगाराम (25) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी निवासी सावित्री देवी (45) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी राजेश कुमार (32) देर शाम बाइक से बस स्टेशन जाने के दौरान फव्वारा तिराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें