अंबेडकरनगर जिला न्यायालय परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित कार्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय समेत जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के बतौर मनाया गया। इस मौके पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जनपद न्यायाधीश पीएन मिश्र ने कहा कि हमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बताए मार्ग के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। इसी से ही समाज में बेहतरी लाने के साथ ही पीड़ितों को त्वरित स्तर पर न्याय भी मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। जनपद न्यायाधीश ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद से जुड़े प्रसंगों की चर्चा करते हुए सभी अधिवक्ताओं से डॉ राजेंद्र प्रसाद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान भी किया। संघ के अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल ने सभी को अधिवक्ता दिवस की बधाई देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी गयी। वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यामणि पांडेय एवं बलराम को अध्यक्ष केजी मिश्र ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को बार एसोसिएशन भीटी के अधिवक्ताओं ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अधिवक्ता सिंह प्रताप मिश्र, महेन्द्र कुमार शुक्ल व हौसिला प्रसाद को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ता दिवस के मौके पर शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता संत प्रसाद पांडेय को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सेवाराम वर्मा ने सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता दिवस की बधाई दी।