फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 27 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को 17 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 27 महिलाओं को सिलाई मशीन की सौगात दी गयी। इस मौके पर मौजूद विधायक अनीता कमल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको लाभ पहुंचाने की नीति पर कार्य कर रही है। मदद के लिए उपकरण व अन्य सामग्री के साथ ही आवास, पेंशन, राशन आदि की सुविधाएं भी पात्रों को बगैर परेशानी के मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए आम जनमानस से इनका लाभ उठाने को स्वत: आगे आने का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने न केवल बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी विभागों में रोजगार दिए वरन तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगारपरक बनाने का काम भी किया है। आयोजन के दौरान ब्लॉक प्रमुख विनीता कनौजिया को आमंत्रित न करने पर पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह समेत कई बीडीसी सदस्यों ने नाराजगी भी जतायी। ब्लॉक परिसर में हो रहे कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया का कहना था कि ब्लॉक अधिकारियों के माध्यम से इस आयोजन के बारे में सभी को सूचना दी गई थी। ब्लाक प्रमुख व बीडीओ को न बुलाए जाने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। बीडीओ जरूरी काम की व्यस्तता के चलते ही कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें