फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से भड़के किसान, बसखारी रामनगर मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। समय पर खाद का वितरण न शुरू होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को इंदईपुर के निकट बसखारी रामनगर मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने साधन सहकारी समिति इंदईपुर के सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि समिति पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। इससे किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस बीच उधर से गुजर रहे सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

खाद के लिए मंगलवार को सुबह से ही किसानों का साधन सहकारी समिति इंदईपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 11 बजे तक जब सचिव जगदीश यादव नहीं पहुंचे, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। इससे नाराज किसानों ने बसखारी रामनगर मार्ग जाम कर दिया। वे सचिव पर खाद वितरण में मनमानी बरते जाने का आरोप लगा रहे थे। किसानों का कहना था कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है, इसके बाद भी सचिव की ओर से खाद वितरण में मनमानी बरती जा रही है।
कहा कि किसान खाद के लिए सुबह से ही लाइन लगाए हुए हैं, लेकिन सचिव नहीं पहुंच सके हैं। इस बीच उधर से गुजर रहे सीओ आलापुर जगदीशलाल टम्टा भी जाम में फंस गए। उन्होंने किसानों से वार्ता कर सुचारु रूप से खाद का वितरण किए जाने का आश्वासन दिया। सीओ से वार्ता के बाद सचिव भी समिति पर पहुंचे और खाद का वितरण प्रारंभ कर दिया। सचिव ने कहा कि जब तक उनके मोबाइल पर एसएमएस नहीं आता, तब तक खाद का वितरण नहीं शुरू किया जा सकता। इसी के चलते ही खाद वितरण में विलंब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें