फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार

Sat, 27 Jul 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी शनिवार शाम चकमा देकर अकबरपुर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। इस पर संतरी को लाइन हाजिर कर दिया गया। दो दिन पहले अकबरपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। युवती बाद में मिल गई थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे अकबरपुर कोतवाली में रखा गया। वहां से वह शाम को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। चर्चा है कि एक सिपाही ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ जड़ निकल भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

आरोपी के भाग जाने की खबर मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य को जांच के लिए भेजा। सीओ से मिले फीडबैक के बाद एसपी ने पहरे पर मौजूद सिपाही शशिकांत को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें