फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 घंटे बिजली गुल, दो लाख उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन
अकबरपुर नगर में बिजली गड़बड़ी ठीक करता बिजली कर्मचारी - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बैरमपुर बरवां उपकेंद्र का इंसुलेटर खराब होने से जिला मुख्यालय समेत 100 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को 15 घंटे गुल रही। आपूर्ति ठप होने से घरेलू समेत औद्योगिक कार्य प्रभावित रहे। उमस भरी भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे। पीने के पानी से लेकर नहाने-धोने के लिए लोगोंं को पानी दूर दराज से लाना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी से घरोंं में ऐसी कूलर चलने से हर दिन बिजली घरोंं पर लोड बढ़ रहा है। इसके चलते ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से शेड्यूल के हिसाब से बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की भोर तीन बजे बिजली उपकेंद्र बैरमपुर बरवां की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस उपकेंद्र से संचालित अकबरपुर टाउन, शिवबाबा और पहितीपुर फीडर से जुडे़ अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, मिर्जापुर, मीरानपुर, सीहमई आंशिक, दुल्लापुर, घाघूपुर, मूसेपुर गिरंट, अन्नांवा, चितौना, पियारेपुर, तिवारीपुर, गोविंदगनेशपुर, बरवां, बरवां बैरमपुर, रघुपुर, करमपुर आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों व अधिकारियोंं को फोन कर जानकारी दी।
इसके बाद बिजलीकर्मी खराबी ढूंढने में जुट गए, लेकिन फाॅल्ट ढूंढे़ नहीं मिला। कई घंटे की मेहनत के बाद बनगांव रोड क्रॉसिंग के निकट इंसुलेटर खराब होने का पता चला। इंसुलेटर बदलने के बाद सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही दोबारा बिजली चली गई। दोपहर दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगोंं ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


तार टूटकर गिरा, मीरानपुर की बिजली आपूर्ति ठप

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर चुंगी के निकट रात नौ बजे बिजली का तार टूटने से मीरानपुर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद आपूर्ति कुछ देर के लिए बहाल हुई। तभी तमसा मार्ग पर बिजली का तार टूटकर गिरने से दोबारा बिजली गुल हो गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के निकट बिजली का तार टूटने से लगातार 15 घंटे तक 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहने से लोगों में आक्रोश रहा।

घरेलू कामकाज हुए मुश्किल

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सबसे अधिक परेशानी गृहिणियोंं को घरेलू कामकाज निपटाने में उठानी पड़ी। रात से बिजली गुल रहने से पानी की टंकियां खाली हो गईं। सुबह पानी न मिल पाने से घरेलू कामकाज मुश्किल हो गए। आसपास के हैंडपंप से पानी ढोकर काम काज निपटाना पड़ा। पानी नहीं आने से बच्चोंं को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में भी मुश्किलें हुईं।



दूर की गई गड़बड़ी
बरवां बैरपुर उपकेंद्र की लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। मीरानपुर में टूटे बिजली के तार को भी ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन


संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें