फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जलालपुर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर नगर में फुटपाथ पर किए गए अवैैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार से नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इसके तहत जगह-जगह फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर पालिका प्रशासन एक सप्ताह पहले ही अनाउंस कराकर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध कर चुका है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में मुख्य मार्गों व चौराहों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिये जाने से आए दिन जाम का संकट बना रहता है। इससे नागरिकों को कई बार घंटों जाम से जूझना पड़ता है। पूर्व में नागरिकों ने कई बार फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए आवाज मुखर की, लेकिन इसे लेकर कोई खास पहल नहीं की गई। इस बीच शासन के निर्देश के बाद नगर पालिका क्षेत्र की मुख्य सड़कों व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है।
अभियान के तहत सोमवार से जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मार्गों के फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण व कब्जे को हटाया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व ही अनाउंस कराकर फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लेने का अनुरोध किया था। लेकिन इसका कोई खास असर नगर में देखने को नहीं मिला। ऐसे में अब नगर पालिका प्रशासन सोमवार से स्वयं अतिक्रमण हटाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम मोहनलाल गुप्त की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर सोमवार से विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण को हटाने की सहमति बनी है। इसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें