अंबेडकरनगर। बेरोजगार युवाओं के लिए नौ जून को राजकीय आईटीआई कॉलेज अकबरपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी पदमवीर कृष्ण ने दी।
बताया कि मेले में मैपल स्टाफिंग सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आईटीआई उत्तीर्ण 530 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके अलावा बजाज ऑटोमोबाइल लिमिटेड की ओर से 25 पदों, हिमालयन मैनपावर सर्विसेज कंपनी द्वारा 45 पदों, सन स्टार एम इंडिया मार्केटिंग की ओर से 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरप्राइजेज की ओर से 50 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में 18 से 40 आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं व 12वीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।