फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वेतन विसंगति समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने विभाग व शासन की उपेक्षा पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से वेतन विसंगति, समय सेे वेतन का भुगतान, यात्रा भत्ता आदि समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में इसका खामियाजा विद्युत कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कर्मचारी एकत्रित हुए और कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, समय से वेतन का भुगतान करने, प्रोन्नति वेतन का लाभ देने व यात्रा भत्ता का भुगतान करने आदि मांगें प्रमुखता से उठा रहा है, परंतु विभागीय उच्चाधिकारी व शासन सत्ता में बैठे लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कर्मचारियों का शोषण बढ़ता जा रहा है। वक्ताओं ने शासन व प्रशासन के इस उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई। कहा कि संगठन कर्मचारी हितों को लेकर चुप नहीं बैठेगा। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान न किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए विवश होगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
जिला सचिव अमरजीत ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि संगठन उनके हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहा है। आने वाले समय में भी यह लड़ाई जारी रहेगी। ऐसे में कर्मचारियों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहना होगा। इस मौके पर अमरजीत, अखिलेश गुप्त, अनिरुद्ध मौर्य, अजहर अली, अंबिका प्रसाद, सूर्यपाल, नरसिंह यादव व बृजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें