फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गौरा और बसंतपुर में प्रधान, कटेहरी में जिपं सदस्य का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ब्लॉक के गौरा, कटेहरी ब्लॉक के बसंतपुर में ग्राम प्रधान का चुनाव आज मंगलवार को होगा। इसके साथ ही कटेहरी प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी मतदान कराया जाएगा। 29 मतदान केंद्रों पर 47432 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं। गौरा और बसंतपुर में ग्राम प्रधान का चुनाव किया जाना है। गौरा में 1162 और बसंतपुर में 2586 मतदाता हैं। कटेहरी प्रथम जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 43,684 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक किया जाएगा, इसके लिए 29 मतदान केंद्रों पर 78 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को अकबरपुर, कटेहरी और टांडा ब्लॉक मुख्यालय से 78 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं जो देर शाम मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सात पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि अकबरपुर से दो, टांडा से 28 व कटेहरी से 48 पोलिंग पार्टियां भेजी गईं हैं। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस बल भी लगाया गया है।

ब्लॉक मुख्यालयों में जमा होंगी मतपेटियां

ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होने के बाद मतपेटियों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में जमा कराया जाएगा। मतपेटियों को सुरक्षित मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण

आठ अगस्त को तीनों ब्लॉक कार्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए 11 मतगणना पार्टियां बनाई गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सोमवार को विकास भवन सभागार में भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार ने मतगणना कर्मियों काे प्रशिक्षण दिया।

250 सुरक्षाकर्मी रहेंगे मुस्तैद

29 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 250 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित क्षेत्र के सीओ और थानाध्यक्ष भ्रमणशील रहकर व्यवस्था का जायजा लेंगे। पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारी भी मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखेंगे। एएसपी विशाल पांडेय ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। अराजकता फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें