फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस पीड़िता का बयान तक नहीं दर्ज करा सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता के परिजनों में आक्रोश है। घटना मालीपुर थाना के एक गांव की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली के मुल्लापुर सबरहर निवासी इश्तियाक का मालीपुर थाने के एक गांव में आना-जाना था। इश्तियाक पहले से शादीशुदा होने के साथ ही कई बच्चों का पिता भी है। आरोप है कि इसके बावजूद उक्त गांव की किशोरी को धोखे में रख उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। बीते माह 11 जुलाई को लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस के जाने पर उसे व उसके पूरे परिवार की हत्या की धमकी देने लगा।19 जुलाई को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। आहत पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ 24 जुलाई को एसपी के कार्यालय में पहुंच आप बीती बताई। एसपी ने मामले में तत्काल केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद दुष्कर्म समेत अन्य धाराओंं में केस दर्ज कर लिया गया। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें