फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव निवासी राजदेव (65) रविवार की रात अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी बीच उनके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आननफानन उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को राजदेव की मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव निवासी दिनेश पांडेय की गाय व एक अन्य ग्रामीण की बकरी भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुई है। मधुमक्खियों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें