फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर मेें आठ युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के मौके पर प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 14 युवाओं ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद आठ युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर संयोजक रविंद्र राजभर ने कहा कि रक्तदान के लिए यदि लोग जागरूक हो जाएं तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जाएगी। युवाओं को ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। शिविर से पहले सभी लोगों ने महाराजा सुहेलदेव को जयंती के मौके पर याद किया। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रभात सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार, ज्ञानचंद्र, योगेंद्र, आकाश कुमार, मनीष कुमार, सुरजीत कुमार, साजन राजभर ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्त कोष प्रभारी डॉ. मनोज कुमार गुप्त, डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, राकेश मिश्र, दीपक नाग, रमेश, शनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें