फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाई की ससुराल बाइक से जा रहे युवक को शनिवार को जैनापुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के शिकार हुए युवक का मई में विवाह होने वाला था।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भाऊकुआं गांव निवासी रोहित प्रजापति (27) दोपहर में बाइक से भाई की ससुराल नेमपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह जैनापुर गांव के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। परिवारीजनों के अनुसार रोहित का मई में विवाह होने वाला था। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें