फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार किशोरों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को जहां अभियान चलाकर जिले के 59 विद्यालयों में 14571 के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया, तो वहीं शनिवार को वृहद अभियान चलाकर 158 विद्यालयों में लगभग 28 हजार छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र-छात्राओं को टीका लगाने में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी कोवैक्सीन का टीका लगाए जाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद बीते दिनों ही किशोरों को टीका लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया था। इस बीच तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर शुक्रवार को किशोरों को टीका लगाने का महाअभियान चला।
59 विद्यालयों में चले महाअभियान में 14571 किशोरों को टीका लगाए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। संबंधित विद्यालयों में टीका लगाए जाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इस बीच यह अभियान 15 जनवरी को भी चलेगा। शनिवार को वृहद पैमाने पर चलने वाले अभियान में 158 विद्यालयों में 29 हजार 780 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परमानंद ने बताया कि 15 जनवरी को बड़े पैमाने पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। बताया कि प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम तैनात रहेगी।
टीकाकरण अभियान को बनाएं सफल
शुक्रवार को 59 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला। शनिवार को 158 विद्यालयों में महाअभियान चलाकर लगभग 30 हजार छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में संबंधित छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वे अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें