फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर उदयपुर कांड के विरोध में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजस्थान के उदयपुर कांड के विरोध में गुरुवार को एकजुट हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट इस्लामिक जेहाद, आतंकवाद व राजस्थान सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। हिंदू जागरण मंच ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त, बजरंग दल जिला संयोजक आलोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला मंत्री बृजेश सिंह व हृदयमणि मिश्र आदि के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर जुटे। सभी ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराजगी जताते हुए पुतला फूंका। कहा कि घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, अन्यथा संगठन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
उधर हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष हनुमंत कुमार सिंह, रामसिंगार गौतम, अनिल भारतीय व रामतीरथ मौर्य आदि ने उदयपुर की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन के जरिये पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व सुरक्षा दिए जाने की मांग की। कहा कि हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को भी सुरक्षा प्रदान किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें