फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह कस्तूरबा विद्यालयों में एक करोड़ से बनेंगे डॉरमेट्री हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह विकास खंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से डॉरमेट्री हॉल का निर्माण होगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्मित होने वाले हॉल के लिए शासन से बीएसए कार्यालय को राशि भी उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में अब कस्तूरबा विद्यालयों परिसर में डॉरमेट्री का निर्माण किए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। मालूम हो कि यहां आठ विकास खंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन हो रहा है। संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से कक्षा आठ तक की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिए जाने के साथ ही आवास की भी सुविधा दी जा रही है।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की सुविधा प्रदान करने, एक साथ छात्राओं को बैठाकर उन्हें शिक्षा से संबंधित जानकारियां दिए जाने समेत कई अन्य प्रकार की सुविधा के लिए अब दो मंजिला डॉरमेट्री हॉल का निर्माण विद्यालय परिसर में होगा।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार के अनुसार बसखारी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का संचालन नहीं है तो टांडा व जहांगीरगंज में स्थानाभाव के चलते डॉरमेट्री हॉल का निर्माण नहीं होगा। ऐसे में अकबरपुर, जलालपुर, भियांव भीटी, रामनगर व कटेहरी विकास खंड में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में यह निर्माण होगा। 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक हॉल के निर्माण के लिए शासन से बीएसए कार्यालय को एक करोड़ आठ लाख रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
जल्द शुरू होगा निर्माण
छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में डॉरमेट्री का निर्माण होगा। इसके लिए राशि भी उपलब्ध हो गई है। जरूरी प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। - सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें