फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35.55 करोड़ से जिला पंचायत कराएगी विकास कार्य

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला पंचायत सभागार में बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को पंचायत बोर्ड की बैठक की गई, जिसमें जिला पंचायत बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। बताया गया कि नए वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ 55 लाख रुपये से जिला पंचायत जिले में सड़क, मार्ग प्रकाश, सुलभ शौचालय व अन्य विकास कार्य कराएगी। इसी में कर्मचारियों के वेतन व भत्ते आदि का प्रस्ताव शामिल है। जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्र्यों को लेकर प्रस्ताव सौंपे। जिला पंचायत सदस्य ने बसखारी डाक बंगला परिसर में मैरिज लॉन बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर बोर्ड ने अपनी सहमति जतायी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कराया जाएगा। कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी रकम भी मुहैया करा रही है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्यों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सड़क, मार्ग प्रकाश, पेयजल, सुलभ शौचालय सहित अन्य विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। इसी राशि में कर्मचारियों के वेतन व भत्ते आदि को भी शामिल किया गया है। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव रखे।
जिला पंचायत सदस्य ने बसखारी डाक बंगला परिसर में मैरिज लॉन बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड बैठक ने इस पर सहमति जतायी। इस मौके पर पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शंकर्षणलाल, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव, अजीत यादव, सूरज अहलादे, प्रमुख सुरजीत सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें