फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में आस्था की डुबकी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के चहोड़ा घाट पर मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा/आलापुर (अंबेडकरनगर)। मौनी अमावस्या के अवसर पर सरयू किनारे घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अन्न वस्त्र दान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान आयोजित मेले में भी आसपास के कई गांव क्षेत्रों से जुटे लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर मेले में लगी दुकानों से खूब खरीददारी भी की। इस दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह तैनात पुलिस फोर्स निगरानी में जुटी रही।
विज्ञापन

आलापुर में मौनी अमावस्या पर्व के मौके पर मंगलवार को सरयू नदी स्थित चहोड़ा घाट पर सुबह से ही कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एकजुट लोग मां सरयू का जयकारा लगाते हुए सरयू में आस्था की डुबकी लगा कर जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र दान कर पूजा अर्चना में जुटे दिखे। नहान दान के बाद बाद लोगों ने घाट किनारे बने मंदिरों में पहुंचकर पूजन अर्चन कर सरयू आरती में भी बड़ी संख्या में एकजुट होकर हिस्सेदारी की। इस अवसर पर आयोजित मेले में भी बढ़े से लेकर बच्चों तक भीड़ दिन भर जुटी दिखी। इस दौरान खरीददारों की सबसे ज्यादा भीड़ मिष्ठान, खिलौने व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही। बिल्हार घाट, जानीपुर कम्हरिया घाट व गोविंद सरोवर पर भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सरयू में डुबकी लगाई।
स्नान दान के दौरान घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस दौरान घाट पर स्नान करने व मेले में हिस्सेदारी करने वालों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते रहने की ताकीद भी लगातार दी जाती रही। सीओ जगदीशलाल टम्टा ने बताया कि घाटों पर किसी भी प्रकार की दिक्कत श्रद्घालुओं को न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों ने पूरी तरह मित्र पुलिस की भूमिका निभायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें