फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में 20 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 20 करोड़ रुपये से जिले की 902 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। शीघ्र ही शासन से धन उपलब्ध होते ही ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया तेजी से गति पकड़ेगा। दरअसल 15वें वित्त के तहत शासन से जिले को जल्द ही लगभग 20 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद उस राशि से स्वच्छता को छोड़कर ग्राम पंचायतों में अन्य विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे व्यापक लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से गति पकड़ सके, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। न सिर्फ जलभराव की समस्या को दूर किया जा रहा है, बल्कि प्रकाश, आवागमन, पेयजल समेत अन्य कई प्रकार की मूलभूत जरूरतों को भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए आए दिन अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस बीच ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया और भी तेजी से गति पकड़ सके, इसके लिए शासन ने 19 करोड़ 86 लाख रुपये को मंजूरी प्रदान की है। जिले में कुल 902 ग्राम पंचायतें हैं।
डीपीआरओ कार्यालय के संजीत पटेल ने बताया कि 15वें वित्त के तहत शासन ने जिले के लिए 19 करोड़ 85 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है। शीघ्र ही ग्राम पंचायतों में राशि पहुंच भी जाएगी। इस राशि सेे स्वच्छता को छोड़कर अन्य विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इस राशि से पेयजल, प्रकाश, आवागमन, जलभराव समेत विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही अधूरे पड़े पंचायत भवन का भी निर्माण तेजी से पूरा कराया जाएगा। बताया कि उम्मीद है कि दिसंबर के मध्य तक शासन से ग्राम पंचायतों में राशि पहुंच जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान व सचिव स्वच्छता को छोड़कर उपलब्ध राशि का प्रयोग विकास कार्यों में कर सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को जल्द भेज दी जाएगी राशि
जिले की 902 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए शासन ने 15वें वित्त के तहत 19 करोड़ 85 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है। दिसंबर के मध्य तक शासन से सभी पंचायतों में राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें