फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन अरब से कराएं जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 3 अरब 23 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह निर्णय जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की वर्चुअल माध्यम से हुई मौजूदगी में जिला योजना समिति की बैठक में गुरुवार को लिया गया। सवा तीन अरब के परिव्यय को अनुमोदित करते हुए तय किया गया कि सड़क, पुल व ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए एक हजार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 41 किलोमीटर नई ग्रामीण सड़कों पर ढाई लाख हजार रुपये का परिव्यय होगा। पशुपालन पर 238 लाख तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर 1720 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक बतौर प्रभारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने जिले की प्रगति तय करने में जुटे अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें और तेजी बनाए रखनी होगी। प्रभारी मंत्री ने अलग-अलग विभागों की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। मंत्री ने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर खास हिदायत दी। कहा कि इसमें किसी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। बाद में 3 अरब 23 करोड़ 47 लाख रुपये का परिव्यय वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुमोदित किया गया। इसमें 2 अरब 17 करोड़ 13 लाख 48 हजार रुपये पूंजीगत मद तथा 71 करोड़ 89 लाख रुपये विशेष अनुदान योजना मद में अनुमोदित किया गया।
केंद्र पुरोनिधानित योजना के अंतर्गत 1 अरब 37 करोड़ 13 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित हुआ। जिला योजना के कार्यों को अनुमोदित करते हुए कृषि विभाग के लिए 22 लाख 20 हजार रुपये, पशुपालन के लिए 238 लाख रुपये, सामाजिक वानिकी के लिए 1069 लाख 67 हजार रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 1720 लाख रुपये, ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण तथा पुल आदि के लिए एक हजार लाख रुपये, नई ग्रामीण सड़कों के लिए ढाई हजार लाख रुपये तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 485 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। बीते वित्तीय वर्ष में कुल 2 अरब 12 करोड़ 3 लाख रुपये का व्यय विभिन्न विभागों ने अलग-अलग कार्यों व योजनाओं में किया था।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने प्रभारी मंत्री को विभिन्न विकास कार्यों के बारे में नए सिरे से अवगत कराया। डीएम ने बताया कि योजनाओं का क्रियान्वयन अत्यंत प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सीडीओ घनश्याम मीणा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी अनुपम सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें