फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य की ओर से दो जातियों को अपशब्द कहे जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को दलित समाज से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। कहा कि पूर्व सांसद ने समाज को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से जलालपुर कोतवाली में जो तहरीर दी गई है, उसमें जल्द केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर बालमुकुंद धुरिया के नेतृत्व में रामसूरत, सतीश, बादशाह खान, विवेक गौड़, रामचंद्र, अन्ने, रामचंद्र वर्मा, रामबदन, सूरज व शुभम आदि ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य डॉॅ. हरिओम पांडेय की ओर से दो जातियों को अपशब्द कहे जाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।
कहा कि उनके इस रवैए से दोनों समाज के लोग दुखी हैं। ऐसे में जलालपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर उनके विरुद्ध केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर भी अपना गुस्सा उतारा। कहा कि नुक्कड़ सभा एवं धरने की अनुमति न देने वाले जलालपुर एसडीएम व अकबरपुर कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें