अंबेडकरनगर। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने रविवार को बेवाना व जैतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसरों में सफाई के अलावा मालखाना, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत व निस्तारण रजिस्टरों आदि को देखा। कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित हो। उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाए।
एसपी ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को अच्छे ढंग से सुनकर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। कोई भी फरियादी न्याय के अभाव में न भटके, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार अपनाएं।
एसपी ने थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की जांच की। शिकायत रजिस्टरों को देखा। कहा कि महिलाओं की शिकायतों को लंबित न रखा जाए। त्वरित निस्तारण कराकर उनकी समस्या का निस्तारण सुनिश्चित हो। समस्त सूचनाओं को एक्सल शीट में तैयार कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। जन सामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन आदि की उचित व्यवस्था के बारे में संबंधित को निर्देशित किया गया।