फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव के मजरा सीताघाट के बाहर सोमवार को सुबह आम के पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की चाची ने थाने में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीताघाट के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटक रहा था। उसकी पहचान सीताघाट मजरा निवासी सूरज (20) के रूप में हुई। जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसओ कटका विजय तिवारी टीम के साथ गांव पहुंचे। युवक की चाची तारा देवी ने थाने में तहरीर दी।
परिवारीजनों ने बताया कि रविवार की रात सूरज खाना खाने के बाद घर के बाहरी बरामदे में सोने चला गया। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। वह वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

उधर, एसओ कटका ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि सूरज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लगभग एक पखवाड़ा पूर्व ही वह घर लौटा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें