फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा को चाकू मारा, गंभीर

Wed, 05 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
attack with knife - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विद्यालय से पढ़कर पैदल ही घर लौट रही कक्षा 11 की एक छात्रा पर पहले से घात लगाए युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सम्मनपुर के घटवा गांव निवासिनी आशमा (16) पुत्री हयात मोहम्मद सम्मनपुर स्थित नन्हू यादव बालिका इंटर कॉलेज से बुधवार अपराह्न अवकाश होने के बाद पैदल ही अपने घर जा रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव के निकट पहुंची, वहां पहले से मौजूद मछलीगांव ग्रामसभा के जहनियापुर गांव निवासी प्रेमधारी पुत्र दयाराम ने उसे रोक लिया।

इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती उसने छात्रा पर चाकू से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ तीन वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरह आता देख हमलावर युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जानकारी होते ही थानाध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते एहतियातन मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि हमलावर युवक एक विद्यालय में चतुर्थश्रेणी का कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें