फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर दो बच्चों की हत्या

Mon, 29 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पिपरी मोहम्मदी गांव में चाकू से दो बच्चों की हुई हत्या मामले में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र टांडा के पिपरी मोहम्मदी गांव में सोमवार दोपहर बाद एक युवक ने चाकुओं से गोदकर दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला जबकि गांव में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे आरोपी प्रिंस द्वारा बच्चों को फिल्म दिखाने के नाम पर अश्लील क्लिप दिखाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने यह बात स्वीकार नहीं की लेकिन एएसपी राहुल राज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद   ही स्थिति साफ हो सकेगी। देर रात यह भी बताया कि वारदात को लेकर कारण      स्पष्ट नहीं है।

सोमवार शाम लगभग चार बजे पिपरी मोहम्मदी गांव में गांव स्थित एक घर में दो बच्चों के शव मिले। बताया जाता है कि गांव निवासी 19 वर्षीय युवक प्रिंस ने अपने घर के बाहर खेल रहे अनुराग (7) पुत्र गुनीराम को बहाने से बुलाया और खाली पड़े घर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


सके बाद वह वहां से कुछ देर पूरे इत्मिनान के साथ वापस गुनीराम के घर तक आया। वहां उसे गुनीराम का दामाद मिला जो बाइक से पंक्चर ट्यूब निकाल रहा था। इसके बाद उसने साहिल (6) पुत्र अजय कुमार को भी बहाने से अपने साथ ले जाकर मार डाला। कुछ देर बाद ग्रामीणों को दरवाजे के निकट खून दिखाई दिया तो भीड़ जुट गई।

मीण अंदर पहुंचे तो देखा कि अनुराग व साहिल का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। दोनों के पेट, गले व हाथ पर चाकू से कई वार किए गए थे। रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रिंस की मां ने बताया कि प्रिंस चार दिन पहले ही बाजार से एक बड़ा चाकू खरीदकर लाया था, कहा था कि सब्जी काटने के काम आएगा। उधर, देर शाम डीआईजी राकेश साहू ने गांव पहुंच कर वारदात की जानकारी ली और एएसपी व सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव निवासी गुनीराम व अजय कुमार के परिवार का हत्या के आरोपी प्रिंस के परिवार से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। तीनों परिवारों के घर भी आसपास ही थे। गुनीराम ने कहा कि उनका कोई विवाद प्रिंस के परिवार से नहीं था।

प्रिंस से अक्सर उसके बच्चे का मिलना जुलना गांव के अन्य बच्चों व युवाओं की तरह था। यह समझ पाना फिलहाल मुश्किल है कि उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया।  

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना के कारण का भी कोई खुलासा अभी तक इसलिए नहीं हो पाया है क्योंकि दोनों बच्चों के परिवार ने किसी कारण का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें