फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव के अमरई का पुरवा निवासी हीरालाल (24) गुरुवार रात आठ बजे के बाद घर से बाइक से ससुराल के लिए निकला। अकबरपुर मार्ग पर नहर पुलिया के पास बने एक ब्रेकर की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


रफ्तार अधिक  होने के कारण वह बाइक समेत सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराकर खाई में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। उसे गंभीर हालत में राजकीय एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी झिन्नू (62) अपनी पत्नी का इलाज कराने फैजाबाद के हैदरगंज जा रहा था। बाइक गांव का ही एक युवक मस्तराम चला रहा था। भीटी-उमरावां मार्ग पर कुटैलिया चौराहे के निकट ईंटा ढोने वाली ठेलियानुमा डुग्गी से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे झिन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार रात साढ़े आठ बजे करीब बिडृहरघाट से लौट रहे एक युवक की पिकअप वाहन से टक्कर में मौत हो गई। शकुलबाजार निवासी राजकुमार (27) अपने रिश्तेदारी में जहांगीरगंज क्षेत्र के करौंदी गांव आया हुआ था। उसके साथ उसका मित्र मंदीप भी था।

गुरुवार शाम वे दोनों बाइक से बिड़हरघाट घूमने के लिए गए थे। वहां से वे लौट रहे थे, तभी जहांगीरगंज करौंदी मार्ग पर माडरमऊ के निकट एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें जहां मंदीप को मामूली चोट आई, वहीं राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।  तीनों घटनाओं में वृद्ध व दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें