फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़ पौने दो लाख की चोरी

Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के हजपुरा बाजार में चोरों ने बीती रात एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर करीब पौने दो लाख का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरों ने पास ही की एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़कर करीब डेढ़ हजार रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अलमापुर अमरतल गांव निवासी राहुल सिंह की हजपुरा बाजार में नेहा पीसीओ के नाम से मोबाइल की दुकान है। वह प्रतिदिन शाम को दुकान बंद कर घर चला जाता है। बुधवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया।

रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखा करीब 80 सेट नया मोबाइल, एक लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के करीब 15 हजार के रीचार्ज कूपन समेत चार हजार रुपये की नकदी पार कर दी। इससे कुल पौने दो लाख रुपये की चपत लगी है। पीड़ित को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई।
विज्ञापन


उसने देेखा कि शटर का ताला गायब है और शटर ऊपर उठा है। वह अंदर गया तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। कुछ देर में ही आसपास के लोग भी जुट गए।बाद में उसने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी।

 चोरों ने बगल स्थित एक अन्य दुकानदार हजपुरा निवासी निशान अली की दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब 1500 रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

चोरी की इन घटनाओं से बाजार वासियों में आक्रोश है। बाजारवासियों ने सम्मनपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया है। कहा कि पुलिस के शिथिल रवैये के चलते ही चोरी की घटनाएं बाजार में हो रही हैं।

पुलिस पूर्व में राधेश्याम सोनी की दुकान से हुई 50 हजार की चोरी व बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने के प्रयास मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। व्यापारी नेता प्रहलाद वर्मा ने पुलिस अधीक्षक से सम्मनपुर पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सम्मनपुर ने बताया कि मामले में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें