फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्धा समेत छह लोग घायल

Wed, 10 Jun 2015 11:33 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की रेशमा (70) मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच  तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गईं। जिला चिकित्सालय में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जलालपुर क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी रामजतन (25)  मंगलवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। मुख्य मार्ग पर अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। महरुआ क्षेत्र के पांती गांव निवासी प्रमोद कुमार (21)  मंगलवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। बाजार के निकट पहुंचा पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 टांडा क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार (22) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा जा रहा था। नगर के निकट पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सम्मनपुरक्षेत्र के कटुई गांव निवासी कुसुम (18) बुधवार सुबह बाइक से कहीं जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के मझियारी गांव निवासी चिंतामणि (50) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें