रंजिशन मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी एक दरोगा के दो पुत्रों ने कॉलोनी की
दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। पीड़िता अन्नू की तहरीर देने पर भी सुनगढ़ी
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
राजीव कॉलोनी की अन्नू देवी ने बताया
कि उनके परिवार से पड़ोस में रहने वाले एक दरोगा से पुरानी रंजिश चल रही
है। दरोगा बृजेश सिंह वर्तमान समय में बिजनौर जिले में तैनात है। पत्नी और
दो बेटे घर पर रहते हैं। अन्नू ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह
अपनी बहन कविता के साथ घर वापस आ रही थी।
घर के बाहर बैठी दरोगा की
पत्नी ने दोनों बहनों को रोक लिया और गाली देते हुए अभद्रता करने लगीं। जब
विरोध जताया तो महिला ने अपने पुत्र रजत व गौरव को बुला लिया। आरोप है कि
दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बुधवार को थाना पहुंची दोनों बहनों ने पुलिस
को घटना की जानकारी दी और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
इस
मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा
रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।