फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी कारोबारी से 96 हजार रुपये लूटे

Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
loot - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत सेहरी गांव के पास गुरुवार दिनदहाडे़ बाइक सवार सशस्त्र बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर मवेशी कारोबारी से 96 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। सरेराह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर, जानकारी पर एसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित व ग्रामीणों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत चकिया गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र हौसिला पांडेय मवेशियों की खरीद फरोख्त का कार्य करता है।

इसी संबंध में गुरुवार पूर्वाह्न गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ वह बाइक द्वारा आजमगढ़ से चलकर सेहरी गांव जा रहा था। सेहरी गांव के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि जयप्रकाश कुछ समझ पाता, दो बदमाश उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन


एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा 96 हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में असलहा लहराते हुए वहां से आजमगढ़ की तरफ भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस बीच एसओ राजेश यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ श्री यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें