फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 11 घायल

Wed, 20 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद खेतों में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जलालपुर नगर से बुधवार सुबह सुरहुरपुर जा रहा आटो मलुकपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक वाहन नियंत्रित करता, तब तक वह सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।

आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालकर सीएचसी नगपुर पहुंचाया। जहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए जलालपुर थाना अंतर्गत बड़ागांव निवासी शरद (60), उनकी पुत्री नीलम (23), जहांगीरगंज के भवानीपुर उमरी निवासी तरुण उपाध्याय (40) व जलालपुर नगर निवासी भीम (35) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शरद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी रामउजागिर (50) पुत्र राममनोहर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जा रहा था।

खेतापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक चला रहा दरोगा तो बाल-बाल बच गया जबकि रामउजागिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा अकबरपुर नगर के निकट मैजिक वाहन व बाइक की टक्कर में एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम बसखारी की ओर से आ रहे मैजिक वाहन की नगर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे मैजिक में सवार मुस्लिमपट्टी गांव निवासी प्रमोद की पत्नी वर्षा (30) उसका तीन वर्षीय पुत्र प्रवास घायल हो गए, जबकि बाइक सवार शिवपूजन (22) पुत्र रामजियावन निवासी अकबरपुर को भी चोटें आईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें