फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में कूदा ग्रामीण

Wed, 20 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी संग दवा लेने लहरपुर गया एक ग्रामीण बुधवार को शारदा सहायक नहर में कूद गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पत्नी ने बताया कि अधेड़ मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।  
विज्ञापन


हरगांव इलाके के कटेसर गांव निवासी रामजीवन (55) बुधवार को अपनी पत्नी रामजानकी के संग बुधवार को लहरपुर गया था। पत्नी ने बताया कि रामजीवन ने नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर लहरपुर के पास शारदा सहायक नहर रेगुलेटर के पास चलने को कहा, जब वह नहर के पास पहुंचा तो पत्नी को नहर के किनारे बैठा दिया।

इसके बाद कुछ दूर आगे जाकर उसने चप्पल उतार दी और नहर में कूद गया। लोगों ने शोर मचाया तो रामजानकी भी वहां पहुंची। उसे चप्पल रेगुलेटर के पास पड़े मिले। वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक किलोमीटर तक नहर के बहाव में उसे देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उधर, खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पत्नी ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि नहर में छलांग लगाने वाले अधेड़ की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें