फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से ढाई लाख का माल उड़ाया

Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट लक्ष्मी मोबाइल शॉप की दुकान से बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसमें कंप्यूटर सेट, मोबाइल सेट व नकदी शामिल है। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचनें पर हो सकी।
विज्ञापन


स्थानीय थाने के परसौना निवासी लक्ष्मी ने रामनगर में लक्ष्मी मोबाइल के नाम से दुकान खोला है। सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक कंप्यूटर सेट, ए यूपीएस, रिचार्ज कूपन, नया 29 मोबाइल सेट के अलावा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरों ने पार कर दिया।

सुबह आस पास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। वह दुकान पर पहुंचे, और जब शटर उठाकर अंदर गए तो देखा कि दुकान का अधिकांश कीमती सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना आलापुर पुलिस को दे दी है। घटना में करीब उन्हें ढाई लाख रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें