बालू से भरा एक
ट्रक मंगलवार सुबह बेकाबू होकर अंतू का पुरा गांव के समीप पलट गया। इससे
चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में
भर्ती कराया। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
फतेहपुर के यमुनाघाट से
बालू लेकर मंगलवार की दोपहर एक ट्रक प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही
ट्रक सैनी-कालाकांकर मार्ग पर अंतू का पुरा गांव के समीप पहुंचा। बारिश के
कारण सड़क गीली होने के कारण ओवरलोड ट्रक का टायर धंस गया।
इससे अनियंत्रित
हुआ ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक दीपक कुमार (45) निवासी
संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ और खलासी राज बहादुर (38) निवासी मानिकपुर प्रतापगढ़
घायल हो गए। ग्रामीणों ने देवीगंज चौकी पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।