फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही ने किया समर्पण 

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार के इनामी सरगना एवं कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह उर्फ अजय सिपाही ने गुरुवार को जनपद न्यायालय में समर्पण किया। उसकी तलाश कर रही पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट व गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अजय की संपत्ति पिछले दिनों ही कुर्क की गई थी। इसके साथ ही उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि माफिया सरगना एवं कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही ने दो छोटे दलों के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से गत चुनाव लड़ा था। उस दौरान हीड़ी पकड़िया गांव में एक प्रत्याशी के समर्थकों से मारपीट व महरुआ बाजार में जाम-प्रदर्शन को लेकर अजय सिपाही व अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ। इस केस में अजय की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पुलिस ने कोर्ट से गैरजमानती वारंट प्राप्त किया। इसके बाद शिकंजा कसते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 

बीते दिनों ही कोर्ट के आदेश से पुलिस बल ने गांव में उसकी संपत्ति कुर्क कर ली। तीन दिन पहले ही पुलिस प्रशासन ने अजय सिपाही की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया। इसके बाद उसके आत्मसमर्पण करने की अटकलें लग रही थीं। शुक्रवार को अजय ने जनपद न्यायालय पहुंचकर समर्पण कर दिया। उसकी तलाश में लगी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। समर्पण के बाद स्पेशल गैंगेस्टर कोर्ट ने अजय सिपाही को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारागार फै जाबाद भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें