फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन के बावजूद चालू की सप्लाई, लाइनमैन की मौत 

Fri, 08 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रामनगर के कर्मचारियों की लापरवाही से शुक्रवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहे संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बारीडीहा सिकंदरपुर गांव की है। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। जहांगीरगंज पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेने का प्रयास किया, तो नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस कर्मियों को रोक दिया। वे सब विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैये को लेकर खासे आक्रोशित थे।   आलापुर क्षेत्र में ग्राम पहाड़पुर सुल्तानपुर निवासी अच्छेलाल (42) संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। वह विद्युत उपकेन्द्र रामनगर से संबंधित गांवों में विद्युत आपूर्ति की गड़बड़ी आदि दूर करता था। शुक्रवार को जहांगीरगंज क्षेत्र के बारीडीहा सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने अच्छेलाल को ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए बुलाया था। अच्छेलाल ने उपकेन्द्र पर सूचना देकर शटडाउन लिया। बताया जाता है कि वह ट्रांसफार्मर के दो फ्यूज जोड़ चुका था।
विज्ञापन
  तीसरा फ्यूज जोड़ने के दौरान ही विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने शटडाउन की अनदेखी कर आपूर्ति शुरू कर दी। इससे ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट की चपेट में आने से अच्छेलाल ट्रांसफार्मर से चिपक गया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक अच्छेलाल ने वहीं दम तोड़ दिया। इसी बीच विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जहांगीरगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
  एसओ बेचू सिंह यादव गांव पहुंचे और घटना के बारे में छानबीन की। इस बीच तमाम ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जब तक पावर कॉर्पोरेशन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता तब तक पुलिस शव को नहीं ले जा सकती। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया। कुछ देर बाद अवर अभियन्ता आईबी मौर्य गांव पहुंचे और तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें