सर्राफा व्यवसायी को स्वाट टीम ने पकड़ा
एक अन्य युवक से पूछताछ के बाद छोड़ा
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में अंबेडकर नगर की स्वाट टीम सर्राफा व्यवसायी को हिरासत में लेकर साथ ले गई। एक अन्य युवक को भी टीम ने हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
अंबेडकरनगर जिले की स्वाट टीम ने शुक्रवार की शाम सेमरी चौक में स्थित रवि कुमार की दुकान पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम सिसौड़ा गांव पहुंची और सोनू यादव को पकड़ लिया। इसी गांव में एक अन्य व्यक्ति के घर भी टीम ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। टीम ने करीब घंटे भर बाद सोनू यादव को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि रवि कुमार को साथ ले गई। इस बाबत जयसिंहपुर कोतवाल राम बाबू पटेल ने बताया कि उन्हें स्वाट टीम के जिले में होने की सूचना नहीं है।