रामनगर के एक मोबाइल दुकान में व भीटी में एक घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पार कर दी। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर बाजार में विजय मोबाइल शॉप से चोरों ने शुक्रवार दिन में चार नए मोबाइल सहित 12 हजार रुपये का रिचार्ज कूपन चुरा ले गए।
घटना को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब दुकान मालिक विजय नाश्ता करने गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि अधिकतर सामान बिखरा पड़ा है और महंगे मोबाइल सेट गायब हैं। दराज से कई कंपनियों के रखे रिचार्ज कूपन भी नदारद थे, तब उसे चोरी की जानकारी हुई।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आलापुर पुलिस को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। उन्हें करीब 35 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी रामबचन के घर चोरों ने बीती रात चहारदीवारी फांद कर घुस गए।
इसके बाद 85 हजार रुपये के जेवरात, 10 हजार रुपये की नकदी आदि पार कर दिया। चोर अपने साथ दो बॉक्स भी उठा ले गए, जिसमें जेवरात, नकदी व कीमती कपड़े रखे थे। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।