फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक, जफर सुपारी समेत छह पर अपहरण का केस

Sun, 20 Aug 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जेल में निरुद्ध माफिया खान मुबारक, मुंबई में रहने वाले उसके भाई जफर सुपारी और उनके चार साथियों के विरुद्ध पुलिस ने अपहरण, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। घटना करीब छह माह पहले की बताई गई है। इस केस को खान मुबारक व उनके गुर्गों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई मानी जा रही है। 
विज्ञापन


हंसवर थाने में यह केस एसपी के निर्देश पर दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सलमा पत्नी शकील निवासी हरसम्हार ने गत दिनों एसपी को पत्र देकर बताया कि गत एक मार्च को खान मुबारक के इशारे पर उसके 13 वर्षीय पुत्र फैसल को हीरापुर बाजार से नीरज सिंह निवासी पीपरपुर सुल्तानपुर, रेहान निवासी अमोला बुजुर्ग, प्रयास निवासी मेढ़ी, सुधांशु निवासी नौरहनी रामपुर आदि ने अगवा कर लिया।

उसके बाद फैसल को खान मुबारक के घर ले गए और वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसे बंधक बनाकर बुरी तरह मारापीटा और पिस्टल से धमकाया। जानकारी होने पर वह अपनी ननद शाहीन, सास जैन्नुनिशा के साथ पहुंची तो उन लोगों को भी मारा पीटा गया। सलमा का कहना है कि डर के चलते उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


गत 9 जून को उसके मोबाइल पर मुम्बई में रहने वाला खान मुबारक के भाई एवं अपराधी जफर सुपारी ने फोन किया। उसने पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। इस शिकायत पर एसपी सुधीर सिंह ने हंसवर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें