फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट बना हजारों बेरोजगारों से ठगी

Wed, 08 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
वेबसाइट - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट बना शिक्षक के 4262 पदों की भर्ती के नाम पर हजारों बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाया गया है। वेबसाइट के जरिये फैजाबाद मंडल के पांच जिलों के लिए 4262 रिक्तियों का विज्ञापन देकर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया। प्रत्येक आवेदन के लिए ‘पे यू मॅनी’ के माध्यम से सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से 450 तो एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों से 250 रुपए की रकम ली जा रही है।
विज्ञापन


आलम यह कि बिना जांचे-परखे हजारों लोग अब तक इन पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं। कुछ शातिर लोगों ने युवाओं को गुमराह करने के लिए ईआरडीओ रिक्वायरमेंट 2017 नामक वेबसाइट बना शिक्षक भर्ती की वैकेंसी निकाल दी। वेबसाइट से सरकारी भर्ती का अहसास हो, इसलिए उस पर गवर्नमेंट जॉब का उल्लेख बड़े शब्दों में किया गया है।

वेबसाइट के एक हिस्से में शिक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद का लोगो भी लगाया गया है। इसमें आवेदन करने की तिथि 2 जनवरी 2017 से 13 फरवरी तक निर्धारित है। बाकायदा सभी पांच जिलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद में शिक्षक के कुल 838 पद में सामान्य के 419, पिछड़ी जाति के 226, अनुसूचित जाति के 176 व अनुसूचित जनजाति के 17, बाराबंकी में 1033 पद में 516 सामान्य, पिछड़ी जाति के 279, अनुसूचित जाति के 217 व अनुसूचित जनजाति के 21, अमेठी में 732 में 366 सामान्य, 198 पिछड़ी, 154 अनुसूचित, 14 अनुसूचित जनजाति, सुल्तानपुर जनपद में 851 के सापेक्ष 426 सामान्य, 230 पिछड़ी, 178 अनुसूचित जाति व 17  अनुसूचित जनजाति, अंबेडकरनगर में 808 पद के सापेक्ष 404 सामान्य, 218  पिछड़ी, 170 अनुसूचित व 16 अनुसूचित जनजाति के लिए रिक्तियां निकाली गई  हैं।

 यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पद के नाम से भी भर्ती निकाली गई है। इसमें पांच रिक्तियां हैं जबकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कुल 64 पद निकाले गए हैं। प्रत्येक पद के आवेदन में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 450 रुपए तो एससी कटेगरी के अभ्यर्थियों से 250 रुपए आवेदन  शुल्क मांगा गया है। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए पे यू मनी का प्रयोग करने का विकल्प है।

शिक्षकों का मानदेय 7200 रुपए निर्धारित है। इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया में अनुमान के मुताबिक जिले से भी 20 हजार से अधिक बीएड व बीपीएड आदि डिग्रीधारक आवेदन कर चुके हैं। अकबरपुर की सुनीता राय, अनीता कनौजिया, नीलम, कीर्ति शुक्ला, सौरभ कुमार व प्रदीप भी बुधवार को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट एक ऑनलाइन सेंटर पर पहुंचे  थे।

उन्होंने आवेदन किया भी। बताया कि उनके परिचित कई लोग आवेदन कर चुके हैं। हालांकि भर्ती सही है या गलत, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी थी। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई ऑनलाइन सेंटरों पर इस भर्ती के लिए आवेदन करनेे वाले बेरोजगारों की भीड़ जरूर दिख रही है।

बीएसए जेएन सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से मेरे पास भी ऐसी भर्ती की सत्यता को लेकर लोगों का फोन आ रहा है। सबको बताया गया कि विभाग से इस तरह की कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। विभाग के मिलते-जुलते नाम से किसी ने गुमराह करने का प्रयास किया है, ऐसे में कोई आवेदन न करें। प्रकरण से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें