फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पत्नी को लाठी से पीटा

Thu, 23 Feb 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाइयों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात एक भाई ने साथियों को लेकर दूसरे भाई के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस सभी ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी मालचंद्र व लालचंद्र सगे भाई हैं। इनके बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थायी निराकरण नहीं हो सका। नतीजा, बुधवार देर शाम एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि लालचंद्र ने गांव के तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर मालचंद्र के घर पर हमला बोल दिया।

मालचंद्र की पत्नी नैना देवी (42) घर में अकेली थी। उनसे अभद्रता करते हुए हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर खेत में काम कर रहे परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। पिटाई से महिला को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़िता ने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उसने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें