फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार दुकान में घुसी कार

Sat, 09 Mar 2019 10:44 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार के निकट शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारती हुई बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में घुस गई। इससे एक तरफ जहां बाइक सवार अधेड़ को गंभीर चोटें आईं, वहीं कार में सवार दो युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अधेड़ व एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


टांडा निवासी देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ सुल्तानपुर जनपद में एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर शनिवार सुबह कार से टांडा लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे सभी महरुआ बाजार स्थित पेट्रोल टंकी के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान अचानक सामने आई बाइक को टक्कर मार दिया। जब तक कार चला रहे देवेंद्र वाहन नियंत्रित करता, तब तक कार सड़क के किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में घुस गई।

यह संयोग ही था कि दुकान में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। उधर टककर में बाइक सवार हौसिला प्रजापति (50) निवासी बढ़ौलिया थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर तथा कार में सवार शोभिता (25) पुत्री राकेश निवासिनी इलाहाबाद, गौरांशी (30) पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी टांडा, काजल सिंह (25) पुत्री रामदेव सिंह को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हौसिला व गौरांशी की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ अश्विनी कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घटना में चार लोग घायल हुए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें