फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने पुलिस पर दागी गोलियां

Mon, 09 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पशु चोरों का बढ़ता दुस्साहस यह कि रविवार रात रफीगंज पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई जलालपुर पुलिस ने जमालपुर चौराहे पर रोकने का प्रयास किया लेकिन पशु चोर बैरीकेडिंग तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


पशु चोरों ने यहां सिपाहियों पर चलती गाड़ी से ईंट-पत्थर से हमला भी किया। इसी दौरान वहां पहुंचा एक निजी चार पहिया वाहन का शीशा पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। मध्य रात के वक्त पशु चोरों की इस हरकत से सर्किल क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीओ सर्किल क्षेत्र जलालपुर में पशु चोरों की सक्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

चोर अब तक जहां पशुपालकों की पिटाई कर मवेशी चुरा ले जाते थे, वहीं अब वे पुलिस टीम से भी मुकाबला करने लगे हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रफीगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दो पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस पर फायरिंग करते हुए पशु चोर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस ने जमालपुर चौराहे पर बेंच आदि लगाकर रोकने का प्रयास किया। हालांकि यहां सिर्फ एक वाहन पहुंचा जबकि दूसरा किसी अन्य रास्ते से निकल भागा। इस बीच जलालपुर पहुंची तेज रफ्तार पिकअप बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया।

इससे दो सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पशु चोर वाहन समेत भाग निकले। हालांकि जमालपुर चौराहे पर ही पशु चोरों के पथराव से अशरफपुर मजगवां निवासी अरविंद सिंह उर्फ रतन सिंह के चार पहिया वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि अरविंद रात में अपने पुत्र वैभव के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।

पीड़ित ने केस दर्ज करने को अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, एसओ एनके पांडेय का कहना है कि पुलिस टीम पर फायरिंग या पथराव होने की कोई घटना नहीं हुई है। एक तहरीर थाने में पड़ी है जिसमेें एक व्यक्ति ने अपने चार पहिया वाहन पर पथराव होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जा रही है। यह जानकारी हुई है कि पशु चोरों ने भागते समय ईंट-पत्थर फेंके जिससे एक वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें